अब ऊंटनी के दूध से बनेगी आइसक्रीम-चॉकलेट, बाड़मेर में शुरू होगा कैमल मिल्क सेंटर

Image credit: Internet

थार की पहचान और राजस्थान के राज्य पशु ऊंट के संरक्षण के लिए बाड़मेर में जल्द ही कैमल मिल्क सेंटर स्थापित किया जाएगा. यहां ऊंटनी के दूध का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण कर उससे आइसक्रीम, चॉकलेट, फ्लेवर्ड मिल्क, दही, पनीर और हेल्थ ड्रिंक जैसे कई मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाएंगे. इस पहल से पश्चिमी राजस्थान के हजारों ऊंट पालकों को दूध का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी. कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र और पशुपालन विभाग की इस संयुक्त पहल से कैमल मिल्क उद्योग को नई पहचान मिलने के साथ ऊंट संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी.   Read More ...

free visitor counters