"पेपर देखकर घूम गया सिर"...! RPSC SI भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई सामने

Image credit: Internet

Rajasthan SI Recruitment Exam Ground Report: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित SI भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों का अनुभव मिला-जुला रहा. हिंदी विषय का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे अधिकांश छात्रों ने राहत महसूस की और अच्छे प्रयास किए. वहीं, सामान्य ज्ञान (GK) सेक्शन ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी. कई छात्रों ने बताया कि GK के प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन और विश्लेषणात्मक थे, जिससे समय प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण रहा. परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरों पर हिंदी पेपर को लेकर संतोष, लेकिन GK को लेकर तनाव साफ नजर आया. यह परीक्षा राजस्थान में पुलिस सेवा में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इसलिए हर विषय का प्रदर्शन अंतिम चयन में अहम भूमिका निभाएगा.   Read More ...

free visitor counters