घर में बुजुर्ग हैं तो बाथरूम में लगवाएं ये खास टाइल्स, कीमत में सिर्फ ₹50 का अंतर

Image credit: Internet

Anti-Slip Tiles: घर में बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, खासकर बाथरूम और उन जगहों पर जहां पानी गिरने से फिसलन का खतरा रहता है. ऐसे में रांची में मिलने वाली एंटी-स्लिप टाइल्स एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आई हैं. टाइल्स कारोबारी सूरज के मुताबिक, इन टाइल्स की सतह पर खास तरह की ग्रिप और मैट फिनिश होती है, जिससे सामान्य टाइल्स के मुकाबले फिसलने का खतरा कम हो सकता है. इनकी कीमत भी आम टाइल्स से बहुत ज्यादा नहीं है. जहां सामान्य टाइल्स करीब 500 रुपये में मिलती है, वहीं एंटी-स्लिप टाइल्स की कीमत लगभग 550 रुपये से शुरू होती है. यही वजह है कि बुजुर्गों वाले घरों में लोग खासतौर पर बाथरूम के लिए इन्हें पसंद कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters