पंजाब के मानसा में युवक की संदिग्ध मौत से तनाव, शव धरने की जगह ले जाने पर अड़े परिजन, पुलिस से झड़प

Image credit: Internet

पंजाब के मानसा में 35 वर्षीय दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत के बाद तनाव फैल गया. गांव भम्मे कलां के रहने वाले दलजीत की मौत को लेकर परिजनों ने नशे की ओवरडोज का आरोप लगाया है. परिवार और ग्रामीण शव को लेकर एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस एक व्यक्ति को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है. मौत की असल वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी.   Read More ...

free visitor counters