बागपत की चॉकलेट बर्फी का जादू, देसी घी, मावा और ड्राई फ्रूट्स से होता है तैयार; मिल रहा लाजवाब स्वाद

Image credit: Internet

Chocolate Barfi of Baghpat: बागपत के काठा गांव में हाईवे किनारे स्थित श्री कृष्ण स्वीट्स की चॉकलेट बर्फी इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इस खास मिठाई का स्वाद इतना अलग है कि लोग दूर-दूर से इसे खाने पहुंचते है. इसकी कीमत भी मात्र 400 रुपये किलो है, जिससे यह हर किसी के बजट में आसानी से आ जाती है. दुकान के संचालक रितिक कौशिक बताते हैं कि उन्होंने करीब 8 साल पहले इसकी शुरुआत की थी. आसपास के किसानों से दूध लेकर पहले मावा तैयार किया जाता है, फिर देसी गुड़ की चाशनी में मिलाकर चॉकलेट फ्लेवर और काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स डालकर करीब 6 घंटे में यह बर्फी बनती है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब तक इसकी डिमांड है और लोग ऑर्डर देकर भी इसे मंगवाते.   Read More ...

free visitor counters