गांव में रहकर करें लाखों की कमाई, कम लागत में शुरू करें वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस, 100 दिन में तैयार होती खाद

Image credit: Internet

Vermicompost Business: अगर आप कम लागत में गांव में रहकर कमाई का अच्छा जरिया ढूंढ रहे है, तो वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद का व्यवसाय बेहतर विकल्प है. यह पूरी तरह जैविक खाद है जो फसलों की पैदावार बढ़ाने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करती है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के. विश्वकर्मा के अनुसार केंचुआ किसानों का मित्र है और इसकी खाद गोबर से बनी साधारण खाद से कई गुना अधिक असरदार होती है. इसे बनाने के लिए 6-8 फुट का शेड और जमीन के बराबर बेड तैयार किया जाता है. 10-15 दिन पुराने गोबर की परत डालकर उसमें केंचुए मिलाए जाते है और समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाता है. करीब 100-120 दिनों में खाद तैयार हो जाती है. कम लागत, आसान प्रक्रिया और बढ़ती मांग के कारण यह व्यवसाय किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters