मरीन अफसर से व्हाइट हाउस तक… कौन हैं जोएल कपलान? PM मोदी के वीडियो पर जुकरबर्ग की तरफ से मांगी माफी

Image credit: Internet

Who is Joel Kaplan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने पर मेटा ने भारत सरकार से माफी मांगी है. मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलान ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कंपनी की ओर से गलती स्वीकार की. कपलान का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह मेटा के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में शामिल हैं. वह अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में आर्टिलरी ऑफिसर रह चुके हैं. हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में क्लर्क के तौर पर काम किया. बाद में वह जॉर्ज डब्ल्यू. बुश प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारी रहे. 2011 में फेसबुक से जुड़ने के बाद उनका मेटा में लगातार कद बढ़ता गया.   Read More ...

free visitor counters