बेंगलुरु में कर्ज न चुकाने पर महिला से हैवानियत, सुहैल और रेशमा ने किडनैप कर बनाया निर्वस्त्र वीडियो

Image credit: Internet

बेंगलुरु में कर्ज वसूली का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक एक महिला ने रेशमा बानू से 1 लाख रुपए और उसके जरिए नाजत से 50 हजार रुपए उधार लिए थे. आर्थिक परेशानी के कारण महिला ने ब्याज और किस्त देना बंद कर दिया था. आरोप है कि इसके बाद उसे काम दिलाने के बहाने बुलाया गया और मारपीट के बाद कथित तौर पर किडनैप कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि महिला को एक घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाया गया. वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने रेशमा, नाजत और सुहैल को गिरफ्तार किया है.   Read More ...

free visitor counters