अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में झुलसकर 8 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Image credit: Internet

गुजरात. अहमदाबाद के महमूदपुरा इलाके स्थित पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में झुलस कर 8 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की कई टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं. राहत और बचाव अभियान भी जारी है. पुलिस और फायर विभाग ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है.   Read More ...

free visitor counters