Recipe: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं खास, घर पर ऐसे तैयार करें चटपटे मूली के पराठे, रेसिपी भी है बेहद आसान

Image credit: Internet

Mooli Paratha Recipe: अगर आप सर्दियों में रोज-रोज आलू के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नाश्ते में मूली के पराठे ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती. धौलपुर की प्रभा शर्मा के अनुसार, सबसे पहले मूली को धोकर छीलें और बारीक कद्दूकस कर लें. इसका अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और स्वादानुसार मसाले मिलाएं. गेहूं के आटे की लोई में तैयार स्टफिंग भरकर पराठा बेलें और गर्म तवे पर घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मसालेदार मूली के पराठे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आ सकते हैं. इन्हें दही, चटनी या चाय के साथ परोस सकते हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी सर्दियों के नाश्ते में नया स्वाद जोड़ सकती है.   Read More ...

free visitor counters