घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन, आसान तरीके से मिलेगा लाजवाब स्वाद

Image credit: Internet

अगर आपको ढाबे जैसा मसालेदार और खुशबूदार चिकन पसंद है, तो इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम चिकन को साफ कर लें. कड़ाही में 3-4 चम्मच तेल गर्म करके बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद चिकन डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट तक भूनें, ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए. अब अदरक, लहसुन, जीरा और धनिया का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें. फिर हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिलाकर चिकन को मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि मसाले अच्छी तरह समा जाएं. अंत में कटे टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर हल्का पकाएं. सूखा बनाना हो तो पानी न डालें, जबकि ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी मिला सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters