भाई को मिला नया जीवन, मन्नत पूरी होने पर टीचर बहन ने की खाटू श्याम की दंडवत यात्रा

Image credit: Internet

Khatu Shyam Miracle: खाटू श्याम बाबा के दरबार में आस्था और चमत्कार की एक और भावुक कहानी सामने आई है. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली सोनिया, जो पेशे से एक टीचर हैं, अपने भाई की गंभीर बीमारी से टूट चुकी थीं. लगातार हार्ट अटैक और गलत इलाज के कारण उनके भाई की हालत नाजुक हो गई थी और डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी. ऐसे में सोनिया ने सच्चे मन से खाटू श्याम बाबा से प्रार्थना की और मन्नत मांगी कि अगर उनका भाई ठीक हो जाएगा, तो वह रींगस से दंडवत करते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेंगी. कहते हैं सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती, महज 15 दिनों में उनके भाई की हालत में चमत्कारिक सुधार हुआ. अपनी मन्नत पूरी करने के लिए सोनिया अब कठिन दंडवत यात्रा कर रही हैं, जो आस्था और विश्वास की अद्भुत मिसाल बन गई है.   Read More ...

free visitor counters