Video: मोटा, मीडियम या महीन...घर बनाने में कौन सा बालू है सबसे बेस्ट? एक्सपर्ट से समझें गणित
Best Sand For House Construction: नया आशियाना बनाते समय अमूमन लोग सीमेंट, सरिया और ईंट की गुणवत्ता पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन रेत (बालू) को नजरअंदाज कर देते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यही लापरवाही भविष्य में मकान को कमजोर बना देती है. घर के हर निर्माण चरण में अलग-अलग तरह के बालू की आवश्यकता होती है. जहानाबाद के अनुभवी ठेकेदार बैजू कुमार के अनुसार सही रेत का चयन घर की मजबूती और खूबसूरती दोनों तय करता है. निर्माण के दौरान तीन प्रकार के बालू का खेल सबसे महत्वपूर्ण होता है. मोटा बालू का इस्तेमाल छत की ढलाई और पिलर भराई जैसे भारी कार्यों में होता है. यह कंक्रीट को सही पकड़ और बेजोड़ मजबूती देता है. मीडियम बालू दीवारों की जुड़ाई (ईंट जोड़ने) के काम के लिए मध्यम आकार का बालू सबसे उपयुक्त माना जाता है. महीन (पतला) बालू दीवारों के प्लास्टर के लिए महीन या हल्के मध्यम बालू का प्रयोग होता है. यह आसानी से दीवार पर चिपकता है और फिनिशिंग को खूबसूरत लुक देता है. बिहार के जहानाबाद की फल्गु नदी का बालू इन सभी कार्यों के लिए बेहतरीन माना जाता है. टिकाऊ घर के लिए सही स्टेज पर सही बालू का ही चुनाव करें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail