Rajkot Accident Video: मौत वाली कार, ईंट-गिट्टी सबको किया पार, युवक को बना लिया शिकार
गुजरात के राजकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया. त्रंबा इलाके के पास एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे रखी ईंट-गिट्टी को रौंदते हुए एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. अपनी दुकान खोलने जा रहा युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना कार के डैशकैम में कैद हो गई. टजानकारी के मुताबिक, कार भावनगर से राजकोट की ओर जा रही थी. वीडियो में दिख रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने दुकानों की तरफ मुड़ गया. इसी दौरान एक युवक अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा था. वह कुछ समझ पाता, उससे पहले कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार बेकाबू कैसे हुई. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail