केले के पत्तों पर उकेरी अनोखी कला! महीनों की मेहनत से बनती पेंटिंग, 100 साल तक रहती सुरक्षित

Image credit: Internet

Jaipur Art and Craft Fair : जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में उड़ीसा की अनोखी पाम लीफ आर्ट लोगों का ध्यान खींच रही है. भुवनेश्वर से आए कलाकार बोमन अली केले और ताड़ के पत्तों पर महीन नक्काशी कर पारंपरिक पट्टचित्र कला को जीवंत बना रहे हैं. इस कला में सुई की नोक से बेहद बारीक रेखाएं उकेरी जाती हैं और फिर प्राकृतिक रंगों से उन्हें सजाया जाता है. खास बात यह है कि इन पेंटिंग्स को तैयार करने में महीनों की मेहनत लगती है और ये 100 साल तक सुरक्षित रह सकती हैं. इनमें भगवान जगन्नाथ, राधा-कृष्ण, गणपति और रामायण-महाभारत की कथाओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाया जाता है. इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 60 हजार रुपये तक पहुंचती है. जयपुर में इस अनोखी कला को देखने और खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.   Read More ...

free visitor counters