Cooler Cleaning Tips: कूलर की बदबू ने कर दिया परेशान? महंगे केमिकल नहीं, रसोई की इस चीज से करें सफाई

Image credit: Internet

Cooler Cleaning Tips: Cooler Cleaning Tips: बारिश के मौसम में कूलर की टंकी और घास में काई, फफूंद और गंदगी जमने से बदबू आने लगती है. इससे बचने के लिए कूलर की सफाई जरूरी है. इसके लिए सफेद सिरका आपकी रसोई में मौजूद आसान उपाय है. कूलर की टंकी खाली करके उसमें पानी और सफेद सिरका बराबर मात्रा में डालें और करीब 15-20 मिनट छोड़ दें. इसके बाद ब्रश या कपड़े से टंकी को अच्छी तरह साफ कर पानी से धो लें. कूलर की घास को भी सिरके वाले पानी से साफ करके पूरी तरह सुखाएं. इससे गंदगी और बदबू कम करने में मदद मिलेगी और कूलर से ताजी हवा आएगी.   Read More ...

free visitor counters