जयपुर फैमिली मर्डर: 4 मौतों के बाद राहुल की तलाश, पत्नी से संघर्ष, हाथ में मिले बालों ने जांच को दिया नया मोड़

Image credit: Internet

Jaipur Family Murder Case: जयपुर के करधणी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच में नया एंगल सामने आया है. घटनास्थल पर राहुल और उसकी पत्नी गीता के बीच संघर्ष के संकेत मिले हैं. गीता के हाथ में मिले कुछ बालों को प्रथमदृष्टया राहुल के बाल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक और डीएनए जांच के बाद ही होगी. ऊपर के फ्लोर पर गीता का शव मिला, जबकि ग्राउंड फ्लोर के अलग-अलग कमरों में तीन बच्चियों के शव मिले. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात किस क्रम में हुई और संघर्ष के बाद क्या स्थिति रहा. राहुल के 6 सितंबर को गुजरात जाने और करीब तीन दिन बाद लौटने की जानकारी भी जांच का हिस्सा है. पुलिस उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई टीमें लगाई गई है.   Read More ...

free visitor counters