अचानक गिरा मेडिकल कॉलेज का दीवार... तेज बारिश ने ली 7 जाने, जिम्मेदार कौन? देखें पूरी खबर
Bengaluru Hospital Accident: बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अस्पताल की दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक वह गिर गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सूचना मिलते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. वहीं उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार भी मौके पर पहुंचे और इस घटना को लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रशासन ने बताया है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर भारी बारिश और दीवार की कमजोर संरचना को इसकी वजह माना जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है. Read More ...
Related posts
बीकानेर की अनोखी बारात, लग्ज़री गाड़ियों को छोड़ 85 ट्रैक्टरों पर निकली बारात
आंधी-बारिश में सहारा बनी दीवार ही बन गई यमराज,चीखते रहे लोग, 7 की निगल गई जान
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की हार के ये 5 मुजरिम, जिसकी वजह से टीम की हुई दुर्दशा
30-04-26 09:04:02am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail