जयपुर का ‘बुलेट राजा’! 108 Royal Enfield का खजाना, 3 पीढ़ियों से संभल रही है यह करोड़ों की विरासत

Image credit: Internet

Unique Collection Of 108 Royal Enfield Bikes : जयपुर की पुरानी चारदीवारी में एक ऐसी कहानी छिपी है, जो जुनून, विरासत और मेहनत का अनोखा उदाहरण है. यहां रहने वाले सलीम कुरैशी को लोग ‘बुलेट राजा’ के नाम से जानते हैं. वजह है उनका 108 रॉयल एनफील्ड बाइक्स का दुर्लभ कलेक्शन, जिसे उनके पिता ने 1949 में शुरू किया था. एक बाइक से शुरू हुआ यह सफर आज तीन पीढ़ियों तक पहुंच चुका है. सलीम ने न सिर्फ इस विरासत को संभाला, बल्कि इसे और भी खास बना दिया. उनके पास 1960 से 2006 तक के कई यूनिक मॉडल्स मौजूद हैं, जिनकी कीमत लाखों में है. खास बात यह है कि ये बाइक्स सिर्फ कलेक्शन नहीं, बल्कि किराए पर भी दी जाती हैं. देश-विदेश से लोग इन बाइक्स को देखने और चलाने के लिए जयपुर पहुंचते हैं.   Read More ...

free visitor counters