शादी से पहले दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, सड़क पर ही शुरू किया डांस, ससुरालवालों का ऐसा था रिएक्शन!

Image credit: Internet

इंस्टाग्राम पर नंदिनी नाम की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने अपने होने वाले पति को शादी से पहले ही ऐसा सरप्राइज दिया कि दूल्हा और उसके परिवारवाले गदगद हो गए. इंस्टाग्राम अकाउंट @nandini.and.sarthak पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दुल्हन शादी से पहले ही अपने ससुराल पहुंचती है और होने वाले पति को सरप्राइज देती है. पहले तो वो माइक पर कुछ अनाउंसमेंट करती है और उसके बाद हमारी शादी में गाने पर नाचना शुरू कर देती है. अच्छी बात ये है कि उसके ससुरालवाले भी उसका सपोर्ट करते हैं और साथ में नाचना-गाना शुरू कर देते हैं. इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters