2047 नारा नहीं ! राइजिंग भारत में मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- अपने कितने ही कपड़े फाड़ ले....

Image credit: Internet

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 के मंच पर नरेंद्र मोदी ने बहुत से मु्द्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि 2047 का लक्ष्य कोई राजनीतिक नारा नहीं है. यह एक संकल्प है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई अहम क्षेत्रों में समय पर निवेश नहीं हुआ. अब देश उस ऐतिहासिक कमी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत खुद स्वदेशी जहाज बनाएगा, खुद ऊर्जा का उत्पादन करेगा और नई तकनीक विकसित करेगा, तो आने वाली पीढ़ियां इम्पोर्ट नहीं, एक्सपोर्ट की बात करेंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्र की प्रगति आज की सुविधा से नहीं, बल्कि कल की तैयारी से तय होती है. दूरदृष्टि और लगातार मेहनत ही 2047 के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव है. और इसके लिए कांग्रेस अपने कितने ही कपड़े फाड़ ले, हम निरंतर काम करते रहेंगे.   Read More ...

free visitor counters