तेलंगाना कांग्रेस के गले की फांस बना ‘नीलकंठ’, पिंजरे से आजाद करने वाले नेता पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Image credit: Internet

दशहरे के पावन अवसर पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन को शुभ माना जाता है, लेकिन तेलंगाना के हैदराबाद में एक दशहरा कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यहां उप्पल मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के राजकीय पक्षी नीलकंठ को पिंजरे में बंद करके मंच पर लाया गया था. हालांकि, बाद में टीपीसीसी अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने पक्षी को पिंजरे से आजाद कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.   Read More ...

free visitor counters