टोंक में DST का बड़ा एक्शन, सट्टे का खेल बेनकाब, हिस्ट्रीशीटर के घर से मिला विस्फोटकों का जखीरा

Image credit: Internet

Tonk Police Action: टोंक में डीएसटी और पुरानी टोंक थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के मकान पर छापेमारी के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से 1.30 लाख रुपये नकद, 26 मोबाइल, 14 कैलकुलेटर, एक टेबलेट और सात डायरियां बरामद की हैं. पुलिस ने 30 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 184 जिलेटिन की छड़ें और 800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर भी बरामद किया है. इसके अलावा करोड़ों रुपये के सट्टे के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी फरार है.   Read More ...

free visitor counters