बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में; क्या जमीन पर बदल गए जीत-हार के समीकरण?

Image credit: Internet

Bankipur Byelection: बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बांकीपुर सीट पर कुल 40 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए पर्चा भरा था, लेकिन दस्तावेजी कमियों और अन्य कारणों से स्क्रूटनी के दौरान चुनाव आयोग ने 13 कैंडिडेट का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है. इस छंटनी के बाद अब चुनावी मैदान में केवल 26 प्रत्याशी बचे हैं, जिनके भाग्य का फैसला बांकीपुर की जनता करेगी. हालांकि, अभी नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है, जिसके बाद मैदान की अंतिम तस्वीर साफ होगी.   Read More ...

free visitor counters