24 घंटे में दूसरी बार फरार हुआ कैदी, जेल के गेट से पुलिस को चकमा देकर भागा; तमिलनाडु में छिड़ा सियासी घमासान

Image credit: Internet

Tamil Nadu Jail Break: तमिलनाडु में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. कोयंबटूर केंद्रीय कारागार के प्रवेश द्वार पर 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी राघवन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे के भीतर उसके भागने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले वह अन्नूर पुलिस थाने से भी फरार हुआ था, हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. घटना के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री विजय की सरकार पर हमला बोला और जेलों की सुरक्षा पर सवाल उठाए.   Read More ...

free visitor counters