जौनपुर के तिल्ली और चमेली के तेल के कारोबार की 200 साल पुरानी पहचान, चौथी पीढ़ी से व्यवसाय से जुड़े जैद बोले ब्रांड्स आने से हो गया संकट

Image credit: Internet

जौनपुर के ऐतिहासिक शाही पुल के ठीक बगल में कभी तिल्ली के तेल और चमेली के तेल की दुकानों की खूब धूम हुआ करती थी. यहां तैयार होने वाले तेल की मांग दूर-दूर तक थी. लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि कभी मशहूर रहे इस कारोबार की रौनक धीरे-धीरे कम होती जा रही है. शाही पुल के आसपास तेल की दुकानों की पहचान केवल कारोबार तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह जौनपुर की पुरानी परंपरा का हिस्सा भी थीं. लोग यहां शुद्ध तिल्ली का तेल और खुशबूदार चमेली का तेल खरीदने आते थे. समय बदला तो बाजार में पैकिंग वाले तेल और बड़े ब्रांडों की भरमार हो गई. इसका असर पुश्तैनी दुकानों पर साफ दिखाई देने लगा है.   Read More ...

free visitor counters