₹7000 करोड़ का प्रोजेक्‍ट, 6 लेन वाली टनल, द्वारका और गुरुगाम एक्‍सप्रेसवे होंगे कनेक्‍ट, IGI जानेवालों की मौज

Image credit: Internet

Delhi Tunnel-Flyover Project: देश की राजधानी दिल्‍ली में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को डेवलप करने पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि NCR के विभिन्‍न शहरों से दिल्‍ली आनेवालों या फिर जानेवालों को जाम के झाम से मुक्ति मिल सके. इसी क्रम में 7000 करोड़ रुपये के रोड-टनल प्रोजेक्‍ट पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. तमाम तरह की औपचारिकताओं और रूट मैपिंग का काम पूरा होने के बाद अब इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट से दो एक्‍सप्रेसवे तक लोगों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी. इसके अलावा AIIMS आनेवालों को भी जाम से राहत मिलने की उम्‍मीद है.   Read More ...

free visitor counters