सड़क पर दौड़ता दिखा मगरमच्छ! मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में मची भगदड़, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

Image credit: Internet

Kota Latest News: राजस्थान के कोटा में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के पटरी पार क्षेत्र में एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए, जबकि कुछ ने इस दुर्लभ घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया. अधिकारियों का अनुमान है कि यह मगरमच्छ किसी नदी या जल स्रोत से निकलकर आबादी वाले इलाके तक पहुंच गया था. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में मगरमच्छ दिखाई देने की कई घटनाएं सामने आई हैं.   Read More ...

free visitor counters