Nainital News : बाहर से कुरकुरा, अंदर से रसदार, अंग्रेज भी थे नैनीताल की इस मिठाई के दीवाने...176 साल पुराना लोटे वाले का जलेबा

Image credit: Internet

Lote-wale ka Jaleba Nainital : नैनीताल में ‘लोटे वाले की दुकान’ अपने जलेबे के लिए हमेशा से चर्चा में रही है. करीब 176 साल पुरानी इस दुकान की नींव साल 1850 में शिवलाल शाह ने रखी थी. उस समय नैनीताल अंग्रेजी शासन के अधीन था. दुकान पर बनने वाले जलेबा का स्वाद धीरे-धीरे इतना लोकप्रिय हुआ कि कई ब्रिटिश अधिकारी भी उसके मुरीद हो गए. यह दुकान समय के साथ नैनीताल के पुराने बाजार की पहचान बन गई. लोकल 18 से दुकान के मालिक रक्षित साह बताते हैं कि यहां मिलने वाला जलेबा आम जलेबी से आकार में काफी बड़ा और मोटा होता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसदार होता है.   Read More ...

free visitor counters