अमेठी में 1 लाख से अधिक गैस कनेक्शन धारकों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, रद्द हो सकता है कनेक्शन, 15 अगस्त तक है समय, जानें

Image credit: Internet

अमेठी में 1 लाख से अधिक गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. 15 अगस्त तक KYC न कराने पर कनेक्शन रद्द हो सकता है या व्यावसायिक दरों पर गैस मिलेगी. जिले में तीन कंपनियों की कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हैं. जिसमें इंडियन आयल कार्पोरेशन की 17, भारत पेट्रोलियम की 12 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की 3 गैस एजेंसियां शामिल हैं. इंडियन आयल की गैस एजेंसियों पर कुल 220895, भारत पेट्रोलियम पर 158637 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर कुल 65579 कनेक्शन धारक हैं.   Read More ...

free visitor counters