अनशन तोड़ने के लिए राजी हुए सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखीं ये दो शर्तें, बोले- अभी मैं जिंदा हूं

Image credit: Internet

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल से एक नया वीडियो जारी कर अपनी सेहत और अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभी मैं जिंदा हूं और आज उनके अनशन का 25वां दिन है. इस दौरान उनका करीब 11 किलो वजन कम हो चुका है. वीडियो में वांगचुक ने कहा कि अगर प्रशासन यह भरोसा देता है कि छात्रों पर आगे किसी तरह का बल प्रयोग नहीं होगा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. साथ ही, एफआईआर के जरिए उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, तो वह आज यानी 22 जुलाई को ही अपना अनशन खत्म कर देंगे. उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार से सिर्फ दो मांगें हैं. पहली- बच्चों पर बल प्रयोग न हो. दूसरी- छात्रों पर दर्ज आरोपों और एफआईआर के जरिए उन्हें परेशान न किया जाए. यदि सरकार यह आश्वासन नहीं देती है, तो उनका अनशन आगे भी जारी रहेगा. वीडियो में देखें, उन्होंने अपने संदेश में क्या-क्या कहा.   Read More ...

free visitor counters