मणिपुर में फिर हिंसा, 3 ग्रामीणों की हत्या, फूंक दिए 7 घर; सुबह 4 बजे उग्रवादियों का महा-तांडव

Image credit: Internet

Manipur Fresh Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुल्लेन गांव में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उग्रवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि सात घरों को आग के हवाले कर दिया गया. कुकी इनपी मणिपुर ने एनएससीएन और ZUF (K) पर हमले का आरोप लगाया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा हो रही है. इसमें अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं. ताजा हमला राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर रहा है.   Read More ...

free visitor counters