ये दोस्ती, हम नहीं तोड़ेंगे! शख्स ने हवा में उड़ रही चील को लगाई आवाज, सुनते ही चला आया पक्षी!

Image credit: Internet

इंस्टाग्राम अकाउंट @garasi_aquarium_waru पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स चील को आवाज लगाता है और वो तुरंत चली आती है. ये शख्स पक्षियों को पालने में एक्सपर्ट है जो इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है. वो आवाज लगाकर एक चील को बुलाता है. सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी. आवाज सुनते ही उसने फौरन नीचे की ओर लैंडिंग शुरू कर दी और शख्स के हाथों पर आकर बैठ गई. इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters