गोंडा के किसान ने चाइनीज गोभी से बदली किस्मत, 60 दिन में फसल तैयार; बाजार में मिल रहा अच्छा दाम

Image credit: Internet

Cabbage cultivation: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड मनकापुर के प्रगतिशील किसान प्रवीण कुमार सिंह पारंपरिक खेती छोड़ अब चाइनीज सब्जियों से मुनाफा कमा रहे है. उन्होंने पक चोई और नापा पत्ता गोभी की खेती शुरू की है. जिसकी शहरों में तेजी से बढ़ती मांग उन्हें अच्छा दाम दिला रही है. लोकल 18 से बातचीत में उन्होंने बताया कि आर्टिकल पढ़कर उन्हें इसका आइडिया मिला. फिर बीज मंगाकर नर्सरी तैयार की और रोपाई की. यह फसल करीब 60 दिन में तैयार हो जाती है. विटामिन C, K, A, B6, B9 और ओमेगा-3 से भरपूर इन सब्जियों में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं, जिससे बाजार में इसकी अच्छी खपत है.   Read More ...

free visitor counters