कीट-रोग से बैंगन फसल बर्बाद? एक्सपर्ट के ये टिप्स अपनाएं, पैदावार होगी दोगुनी, बंपर कमाई

Image credit: Internet

Baingan ki kheti : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बैंगन की खेती करने वाले किसान इन दिनों कीट और रोगों से परेशान हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर पैदावार के लिए खेत की अच्छी तैयारी, रोग-प्रतिरोधी किस्मों का चयन और सही नर्सरी प्रबंधन जरूरी है. 35–40 दिन की स्वस्थ पौध रोपाई के लिए उपयुक्त होती है. मल्च और ड्रिप सिंचाई से फसल प्रबंधन आसान होता है. बैंगन में विल्ट, मिल्ड्यू, फल छेदक और एफिड जैसे रोग-कीट प्रमुख हैं, जिनके नियंत्रण के लिए उचित दवाओं का छिड़काव जरूरी है. सही देखभाल से 200–250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन संभव है.   Read More ...

free visitor counters