VIDEO: सड़कें बनीं नदी, अस्पताल में घुसा पानी... बारिश ने दिल्ली-नोएडा से मुंबई तक बिगाड़े हालात
Monsoon: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने उत्तर भारत से लेकर पश्चिम भारत तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, देहरादून, मुंबई, गुजरात और हरियाणा के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के बदरपुर, नोएडा के सेक्टर 75 और 115, गाजियाबाद के इंदिरापुरम और मेरठ के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं. कई जगह गाड़ियां रेंगती नजर आईं, जबकि दोपहिया वाहन बंद पड़ गए. मेरठ में तो अस्पताल परिसर तक में पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गईं. वहीं, उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. कई सड़कें बंद हो गई हैं और प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है. चारधाम यात्रा मार्गों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दूसरी ओर, गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड और भरूच के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं. कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है, जबकि रेलवे और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. Read More ...
Related posts
एआई और सिंथेटिक इंटेलिजेंस में क्या अंतर है? नौकरी के लिए क्या ज्यादा खतरनाक?
सावन में भोलेनाथ को करना है खुश, तो यहां जानिए महादेव को कौन से फूल हैं प्रिय
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की रणनीति पर सवाल: क्या टीम इंडिया की हार का कारण है?
10-07-26 03:07:04pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail