परात में सजा स्वाद का पहाड़! दुनियाभर में मशहूर बीकानेर की भुजिया का ऐसा जलवा, हर निवाला जीत लेगा दिल

Image credit: Internet

Rajasthan Famous Food: बीकानेर की भुजिया सिर्फ एक नमकीन नहीं, बल्कि राजस्थान की पहचान और स्वाद की विरासत है. बेसन, मोठ दाल और पारंपरिक मसालों से तैयार होने वाली यह खास भुजिया आज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है. बीकानेर की कई दुकानों पर आज भी भुजिया बड़ी परातों में सजाकर बेची जाती है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है. इसकी कुरकुरी बनावट, मसालों का संतुलित स्वाद और पारंपरिक बनाने की विधि इसे अन्य नमकीनों से अलग बनाती है. बीकानेर आने वाला लगभग हर पर्यटक इस प्रसिद्ध भुजिया का स्वाद जरूर चखता है और इसे अपने साथ यादगार के रूप में भी ले जाता है. यही वजह है कि बीकानेरी भुजिया को राजस्थान की सबसे लोकप्रिय फूड पहचान माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters