देसी घी वाली मूंग दाल बर्फी, बनते-बनते मुंह में आ जाएगा पानी, घर पर चुटकियों में होगी तैयार

Image credit: Internet

बाजार या होटल की मिठाइयों का स्वाद अक्सर मन मोह लेता है, लेकिन हर बार बाहर जाना संभव नहीं होता. ऐसे में देसी घी में बनी मूंग दाल की बर्फी घर पर बेहतरीन विकल्प है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई दोबारा मांगता है. इसे बनाने के लिए एक कप धुली मूंग दाल, एक कप घी, डेढ़ कप चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स लें. दाल को चार घंटे भिगोकर पीस लें, फिर घी में धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. अलग से चाशनी बनाकर मिलाएं, इलायची और मेवे डालें, ट्रे में जमाएं और ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें.   Read More ...

free visitor counters