एक खेत में चार फसलों का कमाल! कपास के साथ ये खेती अपनाएं, डबल होगी कमाई

Image credit: Internet

खरगोन के कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह लोकल 18 से कहा कि कपास की कतारों के बीच करीब 4-4 फीट का अंतर रहता है. इस खाली जगह का उपयोग किसान सोयाबीन, मूंग या उड़द की 2-2 लाइन लगाकर कर सकते हैं. इससे मुख्य फसल को कोई नुकसान नहीं होता और अतिरिक्त उत्पादन भी प्राप्त होता है. इस तकनीक से किसानों को प्रति एकड़ 4 से 5 क्विंटल तक अतिरिक्त उत्पादन मिल सकता है. यानी कपास के साथ-साथ दूसरी फसलों से भी आय का नया स्रोत तैयार हो जाता है.   Read More ...

free visitor counters