विदेशी भाषा सीखने हुआ आसान! इन कॉलेजों में शुरू होंगे जर्मन और स्पेनिश कोर्स, रोजगार के खुलेंगे रास्ते

Image credit: Internet

German Language Course Bikaner: बीकानेर के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई पहल की जा रही है. डूंगर कॉलेज में जर्मन भाषा तथा महारानी कॉलेज में स्पेनिश भाषा के कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी है. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का ज्ञान देकर उन्हें वैश्विक रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. आज के दौर में जर्मन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे अनुवाद, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, शिक्षा और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर की संभावनाएं मजबूत होती हैं. इन कोर्सों के माध्यम से छात्रों को भाषा कौशल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति और संवाद क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters