Train Viral Video: बिना टिकट 2nd AC में घुसी थीं मैडम, TTE ने कर दिया फाइन, तो गुस्से में बाल नोचकर पीट दिया, टैब भी तोड़ा

Image credit: Internet

Train Viral Video: मंगला एक्सप्रेस में मुफ्त का सफर कर रही एक महिला यात्री का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है. बिना टिकट यात्रा कर रही प्रियंका सिंह नाम की इस महिला से जब महिला टीटीई (TTE) अंजलि प्रजापति ने टिकट बनवाने और पेनाल्टी भरने को कहा, तो वह आगबबूला हो गई. पेमेंट के तरीके (कैश या ऑनलाइन) को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि महिला यात्री ने टीटीई के बाल नोच लिए, हाथापाई की और उनका सरकारी टैब जमीन पर पटककर तोड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. झांसी जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters