Assam Floods: असम में बाढ़ से 10.6 लाख लोग प्रभावित और 47 की मौत, सीएम सरमा ने बताई तबाही की असली वजह

Image credit: Internet

Assam Floods: बाढ़ से असम के 25 जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं. इस प्राकृतिक आपदा से 10.6 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. कई इलाकों में घर डूब गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं. सरकारी आंकडों के मुताबिक अब तक 47 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसके साथ ही कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य काफी तेज कर दिया है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद इन हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने साफ किया है कि यह तबाही किसी डैम का पानी छोडने से नहीं हुई है. इसके पीछे नागालैंड और असम के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश मुख्य वजह है. (Photos : PTI)   Read More ...

free visitor counters