स्वाद में लाजवाब है मूंग दाल वाला मिनी समोसा, जानिए इसे घर पर बनाने की आसान विधि

Image credit: Internet

समोसा भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता है. अब पारंपरिक आलू समोसे के साथ-साथ मूंग दाल से बने मिनी समोसे भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.मिनी समोसा मूंग दाल की स्टफिंग से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद पारंपरिक समोसे से अलग होता है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, इसलिए यह शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प बन रहा है. इसे बनाने के लिए मूंग दाल को 3-4 घंटे तक भिगोकर दरदरा पीस लिया जाता है. फिर इसमें नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और अन्य मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है. स्वाद बढ़ाने के लिए काजू, किशमिश और थोड़ा सा चीनी भी डाली जाती है. दूसरी ओर मैदा का आटा गूंथकर छोटी-छोटी पूरियां बनाई जाती हैं, जिनमें यह मिश्रण भरकर समोसे का आकार दिया जाता है. इसके बाद इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है.   Read More ...

free visitor counters