Video: न सरकारी मदद, न बैंक से लोन! 20 हजार से कमरे में उगाया नोटों का ढेर, बदली तकदीर
Womens Mushroom Farming Success Story: सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर की सपना देवी आज उन महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं, जो आर्थिक तंगी को अपनी कमजोरी मान लेती हैं. कभी पति की सिलाई से होने वाली सीमित आय में घर चलाना एक चुनौती था, लेकिन आज मशरूम की खेती ने उनके जीवन की दिशा बदल दी है. सपना ने बिना किसी सरकारी कर्ज के महज 20000 रुपये की निजी पूंजी से 50 बैग मशरूम से अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत में बाहर से मशरूम खरीदकर बेचने वाली सपना को जब कम मुनाफा हुआ, तो उन्होंने जीविका समूह से ट्रेनिंग ली. आज वह अपने घर में ही ऑयस्टर और बटन मशरूम का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रही हैं. सीजन में उनके मशरूम 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं और कभी-कभी एक दिन की बिक्री एक क्विंटल तक पहुंच जाती है. सपना की इस आत्मनिर्भरता का सबसे सुखद परिणाम उनके बच्चों की शिक्षा पर दिखा है. इसी कमाई के दम पर उनका बेटा बड़े स्कूल में पढ़ रहा है. बिना किसी बाहरी आर्थिक मदद के अपनी मेहनत के बल पर खड़ी सपना अब अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं. Read More ...
Related posts
Live: ईरान जंग पर सर्वदलीय बैठक शुरू, टीएमसी ने बनाई दूरी, जानें लाइव अपडेट
ब्रज में हरियाली का महाअभियान! 16.90 लाख पौधों से बदलेगा भरतपुर-डीग का क्षेत्र
युद्ध ने बर्बाद की जिंदगी, कभी लाइफ में था ऐशो-आराम, आज मलबे में कट रही जिंदगी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से धोया, सीरीज किया अपने नाम
25-03-26 03:03:18pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail