कर्नाटक हाईवे पर आधी रात आग का गोला बनी स्लीपर बस, बची 36 जिंदगियां; पर क्यों हो रहे ऐसे हादसे?

Image credit: Internet

Fire in Bus: कर्नाटक के हासन जिले में बेंगलुरु से मंगलुरु जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई. नेशनल हाईवे-75 पर शांतिग्राम के पास हुए इस हादसे में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. राहत की बात यह रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 36 यात्रियों की जान बच गई. पुलिस के अनुसार टायर फटने के बाद बस में धुआं भर गया और फिर आग फैल गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के बाद बस सुरक्षा और फिटनेस जांच पर सवाल उठने लगे हैं. आइए इस खबर में यह भी जानते हैं कि ऐसी घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं.   Read More ...

free visitor counters