मधुश्रावणी पर्व शुरू, मधुबनी के मिथिला हाट में 12 दिन मुफ्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, डाली सज्जा प्रतियोगिता

Image credit: Internet

Madhushravani Festival: मिथिलांचल का प्रसिद्ध लोकपर्व मधुश्रावणी नवविवाहित महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार माना जाता है. यह पर्व सावन महीने में 15 दिनों तक मनाया जाता है. इस वर्ष मधुश्रावणी पर्व 3 अगस्त से शुरू हो रहा है. इस अवसर पर मधुबनी के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में 3 अगस्त से 14 अगस्त तक कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, इस दौरान डाली सज्जा प्रतियोगिता, लोकनृत्य, गीत-संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, मिथिला पेंटिंग, स्टेज शो, रैंप वॉक और कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. सभी कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा. विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी दिए जाएंगे.   Read More ...

free visitor counters