कानपुर के डीबीएस डिग्री कॉलेज की लाइब्रेरी अब ग्लोबल, छात्र 28 देशों की लाइब्रेरी से खोज सकते हैं 4 करोड़ किताबें, शोधार्थियों को मिलेगा लाभ

Image credit: Internet

कानपुर शहर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस डिग्री कॉलेज की लाइब्रेरी अब सिर्फ आलमारियों में रखी किताबों तक सीमित नहीं है. यहां बैठकर छात्र देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की लाइब्रेरी में मौजूद किताबों को भी खोज सकते हैं. कॉलेज की लाइब्रेरी देशभर की 10,193 लाइब्रेरी और संस्थानों से ऑनलाइन जुड़ी है. इस नेटवर्क के जरिए छात्रों और शोधार्थियों को करीब चार करोड़ किताबों तक पहुंच मिलती है. खास बात यह है कि नेटवर्क से 28 देशों की लाइब्रेरी भी जुड़ी हैं.   Read More ...

free visitor counters