कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ही कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, धरने पर क्यों बैठे, राहुल से क्या मांग?

Image credit: Internet

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर मंगलवार को कांग्रेस के ही करीब 35 नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. बिहार से आए इन नेताओं में पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं. नेताओं का कहना है कि बिहार कांग्रेस में सुधार की जरूरत है. वे राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांग रहे हैं. साथ ही निलंबित और निष्कासित कार्यकर्ताओं को वापस लेने, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की मांग कर रहे हैं. AICC सदस्य आनंद माधव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से शिकायत के बावजूद 10 महीने से उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिला है.   Read More ...

free visitor counters