कांग्रेस की कार्यशैली लटकाना, अटकाना और भटकाना… सुनें PM मोदी का राष्‍ट्र के नाम पूरा संदेश | VIDEO

Image credit: Internet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कांग्रेस को सुधार विरोधी पार्टी बताया है. उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जिन नीतिगत बदलावों और फैसलों की जरूरत होती है, कांग्रेस अक्सर उनके रास्ते में खड़ी नजर आती है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई योजनाओं और फैसलों का जिक्र किया. इनमें जनधन योजना, आधार, डिजिटल भुगतान प्रणाली, महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण और ट्रिपल तलाक कानून शामिल हैं. उनके मुताबिक, इन सभी अहम मुद्दों पर भी कांग्रेस ने समर्थन देने के बजाय विरोध का रुख अपनाया था. उन्होंने यह भी कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस का रुख सकारात्मक नहीं रहा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का तरीका फैसलों को लटकाने, अटकाने और लोगों को भ्रमित करने पर आधारित रहा है.   Read More ...

free visitor counters