Aaj Ka Mausam: मानसून का डबल अटैक! बिहार-बंगाल से उत्तराखंड तक खतरे की घंटी, 14 राज्यों में IMD का अलर्ट

Image credit: Internet

Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और 13 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी भारी वर्षा की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे. कुछ राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है.   Read More ...

free visitor counters